Interesting facts about Christmas tree: क्रिसमस ट्री के बारे में 8 रोचक जानकारी | Merry Christmas 2023

क्रिसमस एक ऐसा त्योहार है जो पूरे विश्व भर में प्रसिद्ध है। क्रिसमस को ईसाई धर्म के अलावा दूसरे धर्म के लोग भी बड़े उत्साह से मनाते हैं। क्रिसमस हर वर्ष 25 December को मनाया जाता है जो खास तौर पर जीसस क्राइस्ट और सांता क्लॉज़ (Santa Claus) के रूप में याद किया जाता है।
क्रिसमस का पेड़ आशीर्वाद का प्रतीक है। दरवाजे पर क्रिसमस पेड़ लगाने की और उसे खूब सजाने की परंपरा है। यह पेड़ नये साल के शुरुआत तक सज़े रहते हैं।  
क्रिसमस ट्री का महत्व और कई ऐसे क्रिसमस ट्री फैक्ट्स जो आपको ज़रूर जानने चाहिए: 
Patrikatoday
Merry Christmas


 1) ये पेड़ ही नहीं, है ये विशाल एयर प्योरिफायर 
Patrikatoday, christmas tree facts
  • सिर्फ एक एकड़ में लगाए गए क्रिसमस के पेड़ हर साल लगभग 550 पाउंड कार्बन डाइऑक्साइड नष्ट कर देते हैं। 
  • और एक एकड़ में लगाए गए पेड़ लगभग 1000 पाउंड की ऑक्सीजन छोड़ते हैं जो की 18 लोगों की एक साल तक की ऑक्सीजन लेने के बराबर है।  

2) क्रिसमस के पेड़ प्यासे होते हैं 
patrikatoday
  • चाहे आप इन्हे काट के डेकोरेशन के तौर पर अपने लिविंग रूम में सजा दें, फिर भी ये एक टूटे हुए फूल की तरह रखवाली मांगते हैं। क्यूंकि इन्हे काट दिया है मतलब यह नहीं है की ये मर गए हैं। अपने पहले हफ्ते में ही ये रोज़ लगभग 1 लीटर पानी सोख लेते हैं, तो पिलाते रहिये इन्हे पानी 

3) छोटे पेड़ पर ज्यादा ऑक्सीजन 
  • मैच्योर पेड़ धीरे बढ़ते हैं, इस कारण कम ऑक्सीजन बना पाते हैं। ये जो 6-7 -8 साल के यंग पेड़ होते हैं, ये ज्यादा खाना बनाते हैं जिस कारण ऑक्सीजन भी जयादा बना पाते हैं 

4) पैसे का पेड़ 
patrikatoday
  • क्रिसमस पेड़ों की लगभग डेढ़ सौ (150) करोड़  सालाना की इंडस्ट्री अकेले न्यूयॉर्क में ही है और सिर्फ पेड़ों की बिक्री ही सालाना 66 करोड़ से ऊपर की है, तो है ना मुनाफे का सौदा 

5) यहाँ चाइना फिर आगे 
  •  दुनिया के लगभग 80% से ज्यादा के आर्टिफिशियल क्रिसमस पेड़ चीन में ही बनाए जाते हैं,U.S. Commerce Department के हवाले से 

6) डेकोरेशन के लिए मकड़ी के जाले
patrika today
  • सुनने में थोड़ा अटपटा है पर यूक्रेन में मकड़ी को हमेशा से एक 'गुड लक' कीड़ा माना गया है और मकड़ी को सम्मान देने के लिए क्रिसमस के दिन यूक्रेनियन परिवार पेड़ को चांदी और सोने की मकड़ी और जालों से सजाते हैं

7) थॉमस एडिसन के दोस्त ने पहली बार क्रिसमस पेड़ को लाइटों से सजाया
patrikatoday
  • जी हां ! वही महान 'थॉमस अल्वा एडिसन' जिन्होंने बिजली का आविष्कार किया था, उनके दोस्त 'एडवर्ड जॉनसन' ने पहली बार मोमबत्ती के सिवाय बिजली से जलने वाली लाइटों से क्रिसमस पेड़ को सजाया था

8) क्रिसमस पेड़ भी हैं तबाही का कारण
patrikatoday
  • 2013 से 2017 के बीच हर साल औसतन 160 घर जल के राख हुए हैं और बस इन्हीं चार सालों में लगभग 83 करोड़ से ज्यादा का माल का नुकसान भी हुआ है

ये थे क्रिसमस ट्री के बारे में कुछ रोचक तथ्य, आशा करते हैं आपको क्रिसमस ट्री की दिलचस्प बातें पसंद आयी होंगी। आप सभी को पत्रिका टुडे की तरफ से क्रिस्टमस की बधाई 






Tags

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top