Cristiano Ronaldo तोड़ रहे रिकॉर्ड पे रिकॉर्ड | बने 2023 के लीडिंग गोल स्कोरर

cristiano ronaldo, most goals in 2023
CR7 बने टॉप गोल स्कोरर 2023, दागे 54 गोल्स 
38 साल के क्रिस्टियानो रोनाल्डो अपने करियर के आखिरी पड़ाव पर हैं, लेकिन 2023 में उन्होंने इसका करारा जवाब दिया है। पांच बार के बल्लन डी'ओर विजेता Al-Nassr के लिए खुल के खेल रहे हैं और मनमानी से रिकॉर्ड बनाते जा रहे हैं।

अपने शिकारी प्रवृति का परिचय देते हुए, पुर्तगाली सुपरस्टार ने सउदी प्रो लीग के मैच में अल इटिहाद के खिलाफ दो बार गोल किया और 2023 में लीडिंग गोलस्कोरर बन गए। उन्होंने साल के 52वे और 53वे गोल दर्ज किए, दो पेनाल्टी किक्स के मध्यम से, एक बार फिर बुढ़ापे के स्टीरियोटाइप्स को मुह तोड़ जवाब दिया और अल नस्सर को टाइटल जिताने की दिशा में आगे बढ़े।

रोनाल्डो की लगातार सफलता का राज उनके शारीरिक तैयारी में और लक्ष्य की तरफ अधिगम में छुपा हुआ है। उनकी ट्रेनिंग मैदान में कड़ी मेहनत की आदत उनकी धुरंधर गति और क्लिनिकल फिनिशिंग में दिखती है। 

2023 में क्लब और देश के लिए सबसे अधिक गोल बनाने वाले खिलाड़ीयों की सूची: 
क्रिस्टियानो रोनाल्डो - 54 गोल 
हैरी केन - 52 गोल 
किलियान एम्बापे - 52 गोल
एर्लिंग हालैंड - 50 गोल


रोनाल्डो ने पैरिस सेंट जर्मेन के किलियन एम्बापे और बयर्न म्यूनिख के हैरी केन को भी पीछे छोड़ा - दोनों ने 2023 में 52-52 गोल दागे हैं। अब रोनाल्डो 2023 के टॉप गोल स्कोरर बने रहेंगे क्योंकि केन और एम्बापे के पास 2023 में और कोई मैच खेलने के लिए नहीं है, जबकि रोनाल्डो का साल का अंतिम मैच 30 दिसंबर को अल-तावून के खिलाफ होगा। मैच के दौरान, रोनाल्डो ने एक मौके पर पोस्ट को हिट किया। वरना, उन्हें उस शाम का एक और गोल मिल सकता था।

Tags

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top